Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • TikTok downloader: save videos without watermark in seconds
  • Fight Gym Boosts Happiness and Mental Clarity
  • Freecell Online and the Demand for Low-Stress Digital Games
  • What Happens If a Company Fails to Provide Mandatory Compliance Training?
  • The Exercise for Tourists to Reset Body and Building Happiness
  • The Future of Social Media Careers: Emerging Trends and Opportunities
  • The Best PEOs in Missouri in 2026
  • How Consistent Cleaning Improves Employee Productivity and Workplace Morale
Think dearThink dear
You are at:Home»Amazing Fact»Amazing Facts About Human Body in Hindi – मानव शरीर के रोचक तथ्य –
Amazing Fact

Amazing Facts About Human Body in Hindi – मानव शरीर के रोचक तथ्य –

By VikramMay 27, 20209 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Amazing Facts About Human Body in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

दोस्तों हमारा मानव शरीर एक अद्भुत चीज है, आप भले ही सारा दिन अपने साथ बिताते हैं, फिर भी बहुत सारी चीजें हैं जो आप शायद अपने शरीर के बारे में नहीं जानते हैं।

हम सोचते हैं कि हम अपने शरीर को पूरी तरह से जानते हैं। और ये भी जानते हैं कि हमारा शरीर कैसे काम करता है और प्रत्येक समय उनमें किस तरह के बदलाव और प्रक्रियाएँ होती हैं।

लेकिन वास्तव में, मानव शरीर एक गंभीर रूप से जटिल और रहस्यमय तंत्र है जो कभी-कभी सबसे योग्य विशेषज्ञों – डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को भी भ्रमित करता है।

मानव शरीर विभिन्न प्रकार के कोशिकाओं, ऊतकों, अंगों और अन्य जैविक प्रणालियों से बना है, जो स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा करते हैं।

इन कार्यों के अलावा, हमारे शरीर के बारे में कई ऐसे आश्चर्यजनक तथ्य हैं जिनके बारे में हम सभी जानते नहीं हैं। तो चलिए जानते है इस पोस्ट के माध्यम से Amazing Facts About Human Body in Hindi के बारे में।

मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी – Amazing Facts About Human Body in Hindi

मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी Amazing Facts About Human Body in Hindi

आंख का कोर्निया हमारे शरीर का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जिसमें रक्त की कोई आपूर्ति नहीं होती है, यह हवा से सीधे ही ऑक्सीजन ग्रहण कर लेता है।

मानव मस्तिष्क की जो मेमोरी क्षमता होती है वह लगभग चार टेराबाइट्स (TB) के बराबर होती है।

आप को जानकर हैरानी होगी की मनुष्य की खोपड़ी 29 प्रकार की हड्डियों से मिलकर बनी होती है।

जिस तरह से हमारे फिंगर के प्रिंट होते है उसी तरह से हमारी जीभ का भी अलग से अपना प्रिंट होता है।

प्रेत्यक मनुष्य अपने जीवन काल में लगभग 35 टन खाना खा जाता है।

हमारे मस्तिष्क से भेजे गए तंत्रिका तंत्र की चाल लगभग 274 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

हमारा मस्तिष्क एक दिन में संसार के सभी टेलीफोन कि तुलना में अधिक विद्युत आवेग उत्पन्न करता है।

Amazing Facts About Human Body in Hindi

हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी, जांघ की हड्डी होती है जिसे फीमर नाम से जाना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह हड्डी स्टील से भी ज्यादा मजबूत होती है।

हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी, कान की हड्डी होती है जिसे स्टेपिज नाम से जाना जाता है और इस हड्डी का आकार चावल के दाने से भी छोटा होता है।

हमारे शरीर में हड्डियों का लगभग 25 % हिस्सा हमारे पैरों की हड्डियों में होता है।

जानें मानव शरीर के बारे में कुछ अविश्वसनीय तथ्य20200528 143954

हमारे मुंह में बैक्टीरिया की संख्या, संसार में मौजूद सभी लोगों से भी ज्यादा होती है।

हमारा मुंह एक दिन में लगभग एक लीटर लार उत्पन्न करता है

हमारा मुंह 0.0015 सैकंड में ही स्वाद का पता लगा लेता है जो कि हमारी पलक झपकने से भी तेज है।

हमारा दिल पूरे जीवन काल में तीन बिलियन से ज्यादा बार धड़कता है।

क्या आप जानते है इंसानों के दांत, शार्क (🦈 ) के दांतों की तरह ही मजबूत होते है।

ऐसा माना जाता है कि हम इंसानों की नाक एक खरब से अधिक गंधो को पहचान सकती है।

Amazing Facts About Human Body in Hindi

हमारे बाएं तरफ का फेफड़ा, हमारे दाएं तरफ के फेफड़े से लगभग 10 प्रतिशत छोटा होता है।

हमारे शरीर में रक्त का वजन, हमारे शरीर के वजन का लगभग आठ प्रतिशत होता है।

जब हम छींकते है तो हमारे छींक की गति लगभग 100 मील प्रति घंटा होती है।

आपको जानकार हैरानी होगी की हमारे थूक में हमारा पूरा आनुवंशिक ब्लूप्रिंट होता है।

शरीर के बारे में जानकारी

Amazing Facts About Human Body in Hindi

क्या आप जानते है, हम अपनी आंखो को एक दिन में केवल 11500 बार ही झपका सकते है।

दोस्तों हम लोग हमारे जीवन का लगभग 33 प्रतिशत सोने में गुजार देते है।

ऐसा माना जाता है कि हमारे सिर पर लगभग एक लाख बाल होते है जो कि एक साल में लगभग 6 इंच तक बढ़ते है।

जो आदमी एनोस्मिया नामक बीमारी से ग्रस्त होता है वह आदमी बदबू का पता लगाने में असमर्थ होता है।

Amazing Facts About Human Body in Hindi

हम लोग हमारे पूरे जीवन में अपनी अंगुलियों को लगभग ढाई करोड़ बार मोड़ते ( चटकाते )है।

Must Read:

  • जरूर जाने : सांपो के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
  • जरूर पढ़े : ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य

Interesting Facts about Human body in hindi – मानव शरीर की जानकारी

Interesting Facts about Human body in hindi मानव शरीर की जानकारी

हमारे मस्तिष्क (दिमाग) में लगभग 60 प्रतिशत भाग में चर्बी होती है। इस कारण से यह हमारे शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग है।

हमारे दिमाग में एक Amygdala नामक हिस्सा होता है, अगर इस हिस्से को दिमाग से निकाल देते है तो हमारा किसी भी चीज से हमेशा के लिए डर खत्म हो जाएगा।

प्रत्येक मनुष्य के शरीर में इतनी शक्कर होती है कि उससे दस कप चाय मीठी हो सकती है।

ऐसा माना जाता है कि मनुष्य, सिर कटने के बाद भी बीस सैकंड तक जिंदा रह सकता है।

जब कोई मनुष्य तनाव में रहता है तो उसका खून गाढ़ा होने लगता है। इस कारण से खून के थक्के जमने के बहुत ज्यादा चांस होते है। यही कारण है कि ज्यादा तनाव लेने से हार्ट अटैक आता है।

शरीर के बारे में रोचक तथ्य

जब हम लोगों को छींक आती है तो उसी दौरान अपनी आंखे खुली रख पाना हमारे लिए असम्भव होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी की हमारा दिमाग दिन के मुकाबले रात को ज्यादा सक्रिय होता है।

हमारे शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी जबड़े की मांसपेशी होती है।

क्या आप जानते है हमारे हाथ की Middle Finger का नाखून बाकी सभी अंगुलियों के नाखूनों से ज्यादा तेजी से बढता है।

Amazing Facts About Human Body in HindiAmazing Facts About Human Body in Hindi

महिलाओं को पुरषों के मुकाबले कम हिचकी आती है। और महिलाओं का दिल भी पुरषों के मुकाबले ज्यादा धड़कता है।

हमारा हृदय पूरे औसत जीवनकाल में 182 मिलियन लीटर रक्त पंप करता है।

महिलाओं के मुकाबले पुरषों के शरीर में रक्त की मात्रा अधिक होती है। पुरषों में 6.8 लीटर रक्त होता है जबकि महिलाओं में 5 लीटर रक्त होता है।

आपको जानकर जरूर आश्चर्य होगा कि हम हमारे पूरे जीवनकाल में इतनी लार उत्पन्न करते है जिससे दो स्विंगपुल भर सकते है।

एक स्वस्थ व्यक्ति को नींद में जाने के लिए केवल सात मिनट की ही आवश्यकता होती है।

 

एक शिशु में 300 हड्डियां होती है जबकि वयस्क आदमी में इनकी संख्या 206 ही रह जाती है।

Human Body Facts In Hindi

प्रत्येक व्यक्ति का दिल उसकी मुट्ठी के आकार के बराबर होता है। और इसका वजन 220–260 ग्राम तक होता है।

एक स्वस्थ व्यक्ति, एक दिन में करीब बीस हजार बार सांस लेता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे पेट में जो एसिड होता है वह इतना तेज होता है कि वह ब्लेड को भी गला सकता है।

जब हम हवाई जहाज में बैठकर कहीं जाते है तो उस समय हमारे बाल दुगनी गति से बढते है।

Unbelievable facts about human body in hindi

Unbelievable facts about human body in hindi

जब एक बच्चे का जन्म होता है तो उसको सारी चीजे केवल Black & White ही दिखाई देती है। एक साल के बाद ही वह रंगो को पहचान सकता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाम के मुकाबले, सुबह के समय हमारा शरीर लगभग एक सेंटीमीटर लंबा होता है।

ऐसा माना जाता है कि ज्यादा खाना खाने के बाद हमारी सुनने की क्षमता कम हो जाती है।

कोई भी व्यक्ति भूख की तुलना में नींद की कमी से जल्दी मर सकता है। भूखा आदमी कई Week तक जीवित रह सकता है जबकि बिना सोये केवल दस दिन तक ही जी सकता है।

हमारे शरीर का आँख एकमात्र ऐसा अंग है जिसका आकार कभी नहीं बदलता हैं।

हमारा फेफड़ा पूरे दिन में तकरीबन 20 लाख लीटर हवा अंदर लेता है।

Amazing facts of human body in hindi

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगो के दिमाग का IQ level ज्यादा होता है, वे ज्यादा सपने देखते है।

हमारे हाथ की अंगुलियों के नाखुन, पैरों की अंगलियों के नाखुनों से 4 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

जब कोई आदमी 70 साल की आयु का हो जाता है, तब तक वह बारह हजार गैलन से अधिक पानी पी चुका होता है।

एक आदमी अपने लाइफ का लगभग 5 वर्ष खाने में बिताते हैं।

हमारी आंख लगभग दस मिलियन तरह के रंगो को पहचान सकती है।

एक स्वस्थ आदमी पूरे दिन में करीब 15 बार गैस छोड़ता है।

एक आदमी के द्वारा नींद में देखे गए सपनों का 90% हिस्सा आंख खुलने पर आदमी भूल जाता है।

हमारे मानव शरीर में कम से कम 700 एंजाइम हर समय सक्रिय रहते हैं।

पूरे संसार में मनुष्य ही एकमात्र ऐसा जीव है जो सीधी रेखाएँ खींच सकता है।

क्या आप जानते है हमारे नाक और कान जीवन भर बढ़ते रहते है।

Interesting Facts About Human Body in Hindi

Amazing Facts About Human Body in Hindi

हमारे शरीर में जो लीवर होता है, वह लगभग दस प्रतिशत फैट से बना होता है।

हमारे शरीर का सबसे जटिल अंग ब्रेन होता है और उसके बाद हमारी आंख का नंबर आता है।

Funny Facts about Human Body in Hindi

एक मनुष्य के द्वारा अपनी कोहनी को चाट पाना असम्भव होता है।

आप कभी भी अपने आप को सांस रोक के नही मार सकते है, क्योंकि हमारी सांस वाली मासपेशीयाँ हमारे द्वारा किए गए कंट्रोल से अधिक मजबुत होती है।

हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में चेहरे (दाढ़ी ) के बाल जल्दी बढ़ते हैं।

हमारे बालों का औसतन जीवनकाल 3 से 7 वर्ष तक का होता है।

ऐसा माना जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं दुगनी झपकियाँ लेती हैं।

एक स्वस्थ आदमी को प्रति घंटे नींद के बाद इरेक्शन होता है। ऐसा रक्त परिसंचरण और टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के संयोजन के कारण होता है।

क्या आप जानते है मनुष्य की बाहरी त्वचा हर 27 दिन में नई हो जाती है।

Amazing Facts About Human Body in Hindi

Amazing Facts About Human Body in Hindi

खुद को गुदगुदी करना नामुनकिन है।

जब हम छींकते है तो उस दौरान निकलने वाली हवा की स्पीड 146ft/s होती है।

हमारे संसार में मौजूद सभी इंसानो की अपनी एक अलग खूशबू होती है।

हमारा शरीर प्रतिदिन लगभग एक लीटर बलगम उत्पन्न करता है ।

क्या आपको पता है हमारे फेफड़े प्रतिदिन करीब 20 लाख लीटर हवा फिल्टर करते है ।

हमारे शरीर में हर मिनट लगभग 200 मिलियन कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और पुनर्निर्मित भी हो जाती हैं।

दोस्तों इस पोस्ट Amazing Facts About Human Body in Hindi में हमने आपको मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य और आवश्यक जानकारी बताई है। उम्मीद है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी।

आपको यह पोस्ट Amazing Facts About Human Body in Hindi कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Amazing body facts amazing facts about human body parts amazing facts about human life in hindi facts about male body in hindi Human fact in Hindi human feeling fact in hindi खुद के बारे में रोचक जानकारी मानव व्यवहार के बारे में रोचक तथ्य मानव शरीर की जानकारी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसांपो के बारे में रोचक तथ्य – Snake Information in Hindi, About Snake in Hindi
Next Article अमरनाथ गुफा के रहस्य – Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

प्यार के बारे में मजेदर रोचक तथ्य – True Love Facts in Hindi

January 3, 2025

इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts about Internet in Hindi

June 1, 2022

Psychology Facts in Hindi | मनोवैज्ञानिक रोचक तथ्य

May 21, 2022
Add A Comment
Most Popular

The Best PEOs in Missouri in 2026

How Consistent Cleaning Improves Employee Productivity and Workplace Morale

Innovative Approaches to Enhancing Home-Based Elder Care

5 Reasons People Decide to Remove Tattoos and What to Consider

How a Las Vegas Car Accident Lawyer Calculates Case Value

Why Consulting a Car Accident Lawyer After a Collision Is a Smart Move

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

How a Las Vegas Car Accident Lawyer Calculates Case Value

By VikramJanuary 15, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.