Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • 7 Flooring Decisions Before Choosing Terrazzo or Resilient Flooring
  • How Consultative Sales Training Helps You Win Complex Deals
  • Commuted Pension vs Senior Citizen Pension Schemes: Understanding Your Options 
  • Reducing Household Waste Starts With What Comes Out of the Tap
  • Benefits of Using HVAC Duct Inspection Cameras
  • 5 Aluminum Extrusion Sections From a Trusted Indonesia Factory
  • Vancouver Wedding Videographer: What to Expect on Your Wedding Day
  • 7 Trends in the Senior Living Industry to Pay Attention To 
Think dearThink dear
You are at:Home»Amazing Fact»अमरनाथ गुफा के रहस्य – Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi
Amazing Fact

अमरनाथ गुफा के रहस्य – Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi

By VikramJune 5, 20205 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Amarnath Gufa Ka Rahasya
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

अमरनाथ गुफा, भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक मंदिरों में से एक है। यह मंदिर हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है।

अमरनाथ गुफा, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। यह अमरनाथ गुफा जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्री नगर से लगभग 141 किलोमीटर दूर और 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इस अमरनाथ गुफा में बर्फ के द्वारा भगवान शिव का शिवलिंग बनता है इसीलिए इनको बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।

इस अमरनाथ गुफा से जुड़े कई ऐसे रहस्य है जिनको आज तक कोई समझ नही पाया है। तो चलिए जानते है इस पोस्ट के माध्यम से Amarnath Gufa Ka Rahasya के बारे में।

अमरनाथ गुफा के बारे में जानकारी – Amarnath Gufa Ka Rahasya

अमरनाथ गुफा के बारे में जानकारी Amarnath Gufa Ka Rahasya

अमरनाथ गुफा की सबसे पहले खोज सोलहवीं शताब्दी में एक बूटा मलिक नामक मुस्लिम गडरिए ने कि थी। एक दिन उसको एक साधु ने कोयले से भरी हुई कांगड़ी (हाथ सेकने का पात्र) दिया था। घर जाकर गडरिए ने देखा कोयले कि जगह सोना बन गया तो वह बहुत हैरान हुआ और उसी समय उस साधु का धन्यवाद करने के लिए चल दिया लेकिन उसने देखा उस साधु की जगह एक बहुत बड़ी गुफा बन चुकी थी।

जब वह गड़रिया गुफा के अंदर गया तो उसने वहां पर बर्फ से बना हुआ शिवलिंग देखा। उस गडरिए ने इस बात को गांव वालों को बताया। उसके बाद यह स्थान तीर्थ स्थल बन गया। आज भी उस गडरिए के वंशज इस अमरनाथ गुफा की देखरेख करते है और चढ़ावे का एक चौथाई आज भी उस गडरिए के वंशजो को मिलता है।

Must Read : मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य

इस अमरनाथ गुफा में बर्फ की बूंदे गिरने से शिवलिंग बनता है लेकिन बर्फ कहां से आती है इस बात का आज तक कोई पता नही लगा सका। हैरानी की बात तो ये है कि यह शिवलिंग बिल्कुल ठोस बर्फ का बना होता है जबकि उसके आस पास गिरने वाली बर्फ बिल्कुल भुरभुरी होती है।

इस शिवलिंग का आकार चंद्रमा के आकार के साथ घटता बढता रहता है। जब चंद्रमा का आकार बिल्कुल समाप्त हो जाता है तो इस शिवलिंग का आकार भी समाप्त हो जाता है।

Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi

Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi

माना जाता है कि इस अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को पहली बार अपने अमर होने का रहस्य बताया था। जब भगवान शिव माता पार्वती को अमरत्व होने का ज्ञान दे रहे थे उसी वक्त वहां पर एक कबूतर का जोड़ा भी मौजूद था। जिससे वह कबूतर का जोड़ा भी कथा सुनने के बाद अमर हो गया। और बताया जाता है कि वह कबूतर का जोड़ा आज भी वहीं पर मौजूद है और जिस व्यक्ति को उनके दर्शन होते है वह व्यक्ति बहुत भागयशाली होता है और उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Must Read : सांपो के बारे में हैरान करने वाले रोचक तथ्य

जब भगवान शिव माता पार्वती को कथा सुनाने के लिए इस गुफा में लाए तो उन्होंने काल अग्नि को आदेश दिया कि इस गुफा में जितने भी जीव है उन सब को भस्म कर दो। काल अग्नि ने आदेश पाकर सभी जीवों को भस्म कर दिया लेकिन वहां पर कबूतर के दो अंडे रह गए क्योंकि अंडो को सजीव नही माना जाता है। इसलिए वो बच गए। जब भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया तो उन अंडों में से कबूतर निकल आए और उन्होंने भी वो कथा सुन ली थी जिससे वो भी अमर हो गए।

इस अमरनाथ गुफा में जितने भी भक्त शिवलिंग के दर्शन करने आते है, वो पैदल ही चलकर आते है जिससे वह बहुत थक जाते है लेकिन जब वह इस गुफा में पहुंचते है तो उनकी सारी थकान गायब हो जाती है। इसके पीछे क्या रहस्य है उसका आज तक कोई भी पता नही लगा पाया।

Amarnath Gufa Ka Rahasya in Hindi

इस गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि उनके गले में जो मुंड माला है वह पार्वती के ही पूर्व जन्म के है। भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि जब भी तुम जन्म लेती हो और मृत्यु को प्राप्त होती हो तब इस मुंड माला में एक मुंड बढ़ जाता है। और इस मुंड माला में सारे मुंड तुम्हारे ही है।

Must Read : ताजमहल के बारे में अनसुने रोचक तथ्य

भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा की ओर जाते समय पांच तत्व (जल, वायु, पृथ्वी, अग्नि, आकाश) का त्याग किया था। सबसे पहले उन्होंने पहलगाम में अपने नंदी बैल का त्याग किया था। उसके बाद चंदनवाड़ी में अपनी जटाओं से चंद्रमा को मुक्त किया था। शेषनाग नामक स्थान पर भगवान शिव ने अपने गलें से सांपो को छोड़ दिया था। अपने पुत्र गणेश की उन्होंने महागुनस नामक पर्वत पर छोड़ दिया था। उसके बाद भगवान शिव ने पंचतरणी में जाकर पांचों तत्वों बका परित्याग किया।

अंत में सबकुछ छोड़कर भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में प्रवेश किया और माता पार्वती को अमर होने की कथा सुनाई थी।

तो दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको अमरनाथ गुफा के रहस्यों के बारे में जानकारी बताई है। आशा करते है आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो।

आपको यह पोस्ट Amarnath Gufa Ka Rahasya कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद

Amarnath Gufa History in Hindi Amarnath Gufa ki Jankari Amarnath Gufa Story in Hindi अमरनाथ गुफा अमरनाथ गुफा का इतिहास अमरनाथ गुफा के बारे में अमरनाथ गुफा के बारे में जानकारी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAmazing Facts About Human Body in Hindi – मानव शरीर के रोचक तथ्य –
Next Article प्रेरणादायक कहानियां हिंदी में – Prernadayak Kahaniyan in Hindi
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

प्यार के बारे में मजेदर रोचक तथ्य – True Love Facts in Hindi

January 3, 2025

इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts about Internet in Hindi

June 1, 2022

Psychology Facts in Hindi | मनोवैज्ञानिक रोचक तथ्य

May 21, 2022
Add A Comment
Most Popular

Vancouver Wedding Videographer: What to Expect on Your Wedding Day

7 Trends in the Senior Living Industry to Pay Attention To 

Natural Fiber vs Synthetic Door Mats: Pros, Cons & Best Uses

When to See a Retina Specialist: Signs, Symptoms, and What to Expect

Why Whale Watchers Keep an X Downloader Ready Before a Sighting Clip Disappears

5 Ways a Custom Shoulder Bag Can Increase Brand Awareness  

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

Why Whale Watchers Keep an X Downloader Ready Before a Sighting Clip Disappears

By VikramJuly 27, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.