Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • Transform Your Kitchen with a Stylish Vessel Faucet for a Fresh New Look
  • The AI Work Shift You Can’t Ignore
  • Practical Strategies to Enhance the Well-Being of Older Adults
  • 7 Applicant Tracking Systems Revolutionizing Recruitment This Year
  • Exploring the Impact of US Health Group on the Nation’s Healthcare System
  • Seven Ways Boxing Balances Your Mind and Soul
  • Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort
  • Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs
Think dearThink dear
You are at:Home»Motivational»सफल लोगों की असफलता की कहानियां – Failure Stories in Hindi
Motivational

सफल लोगों की असफलता की कहानियां – Failure Stories in Hindi

By VikramMarch 3, 20207 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Failure Stories in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

इस पोस्ट में हमने कुछ सफल लोगों की असफलता की कहानियों के बारे में बताया है, जिनको पढ़कर आप भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित होंगे।

जब कोई व्यक्ति असफल होता है तो वह निराश हो जाता है और वह अपने काम से हार मान लेता है और उसको छोड़ देता।

वह सोचता है की वह उस काम को नही कर सकता है और अपने बारे में सफल होने के लिए कुछ काम करना तो दूर वह सोचना भी छोड़ देता है।

लेकिन क्या आप को पता है दुनिया में कुछ ऐसे लोग है जो की अपने जीवन की शुरुआत में असफल हुए थे और अब वो लोग ही सफलता के उस मुकाम पर है जो उन्होने भी नहीं सोचा था।

उस मुकाम पर पहुँचाने के लिए वो कभी असफलता से निराश नहीं हुए बल्कि असफलता को उन्होने सबक के रूप में अपनाया और धीरे धीरे सफलता की सीढी चढते रहे।

तो चलिए जानते है ऐसी Failure Stories in Hindi के बारे में जिनमे बताया गया है की कुछ लोग जो जीवन में असफल हुए थे लेकिन बाद में बहुत ज्यादा सफल हुए है।

Best Failure Stories in Hindi

अमिताभ बच्चन

Amitabh

बॉलीवुड के बेताज बादशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है। वें एक सफल अभिनेता है।और आज भी उम्र के इस पड़ाव में फिल्मों में सक्रीय है।

एक अभिनेता बनने से पहले उनका जीवन बहुत संघर्ष भरा था। शुरूआती दिनों में जब वो जॉब पाना चाहते थे। तो उन्होने All India Radio में काम पाने के लिए अप्लाई किया था। लेकिन उनको उनकी भारी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था।

लेकिन उन्होने कभी हार नहीं मानी और उसी आवाज के दम पर उन्होने बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल किया।

Failure person stories in hindi

धीरू भाई अंबानी

dheeru bhai

धीरू भाई अम्बानी एक ऐसे शख्स थे जिनको हर कोई जानता है। आज अंबानी परिवार सबसे धनी परिवार है। लेकिन एक समय था जब यह अंबानी परिवार बहुत गरीब हुआ करता था।

इनके बारे में बताते है की शुरूआती दिनों में वों एक पेट्रोल पंप पर 300 रूपये प्रति महीने की नौकरी करते थे। और बहुत जल्दी ही वो अपनी योग्यता के कारण प्रबंधक के पद पर भी आ गये थे।

लेकिन इस नौकरी को उन्होने ज्यादा दिनों तक नही किया और छोड़ दिया और व्यापर में अपनी किस्मत को आजमाया जहाँ उन्होने अपने आप को सफल व्यपारी बनकर दिखाया।

धीरू भाई अम्बानी के अनुसार यदि आप खुद अपने सपने निर्माण नही करोगे तो कोई दूसरा आपका उपयोग अपने सपनो को पूरा करने में करेगा।

Indian Failure Stories in Hindi

डॉ अब्दुल कलाम

abdul

डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम हमारे देश के ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया था। इन्होने वर्ष 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी।

इनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था। इन्होने अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार बेचने का काम भी किया था।

अब्दुल कलाम जी का सपना था की वह पायलट बने लेकिन उनको इंटरव्यू में निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होने हार नही मानी और कुछ दिनों बाद वे डीटीडीपी में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पद पर कार्यरत हुए। और इसके बाद एक एक करके उन्होने सफलता की ऊँचाइयों को छुआ था।

उन्होने अपनी एक किताब में बताया है की अगर सपने पुरे न भी हो पाए तो हार नही माननी चाहिए। नये सपने, नई राहें हमेशा आपका इन्तजार करती है।

Failure stories of students in hindi

बिल गेट्स

Bill Gates

बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति है और वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संथापक है। यह कोई गरीब परिवार से नही है। इनका परिवार पहले से ही आमिर था।

इनके बारे में कहा जाता है की इन्होने कॉलेज की पढाई को बीच में ही छोड़ दिया था। और पूरी तरह से अपने आप को माइक्रोसॉफ्ट के प्रति समर्पित कर दिया।

बिल गेट्स ने बताया है की अगर आप ने गरीब घर में जन्म लिया है तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन अगर आप गरीबी में ही मरते हो तो यह आपकी ही गलती है।

Failure to success stories in hindi

सचिन तेंडुलकर

Sachin

क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता है। क्रिकेट के प्रति लगन और क्रिकेट की वयस्तता के कारण सचिन तेंदुलकर 10 वीं क्लास में फेल हुए थे।

लेकिन इससे वों निराश नहीं हुए बल्कि उन्होने क्रिकेट में अपना करियर बनाया और वो उसमे सफल भी हुए।

Some failure stories in hindi

स्टीव जॉब्स

Failure Stories in Hindi

स्टीव जॉब्स Apple कंपनी के संस्थापक थे। इनकी वजह से ही हमें iphone और iPad जैसे उपकरणों का उपयोग करने का मौका मिला है।

वो कॉलेज के दिनों में अपने दोस्तों के कमरे में फर्स पर सोते थे और कोक की बोतलों को बेचकर जो पैसे मिलते उनसे खाना खाते थे।

स्टीव जॉब्स पेट भरकर खाना खाने के लिए हफ्ते में एक बार पैदल चलकर मंदिर में जाते थे।

इनके बारे में यह भी बताया जाता है की इनको इन्ही की कंपनी से निकाल दिया गया था।आज इन्हे डिजिटल रेवोलुशन का पिता कहा जाता है।

Failure motivational stories in hindi

अल्बर्ट आइंस्टीन

Failure Stories in Hindi

अल्बर्ट आइंस्टीन एक महान वैज्ञानिक थे। इन्होने अपने सिध्दांतों से विज्ञान को पलट कर रख दिया था। उनकी दिशा ही बदल दी थी।

इनके बारे में बताया जाता है की यह 4 साल की उम्र तक बोलना भी नही सीखे थे और 7 साल की उम्र तक पढना भी नहीं जानते थे।

इनकी याददाश्त भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। इनको डेट्स और फोन नंबर याद रखने में प्रॉब्लम होती थी। यहाँ तक की इनको खुद का नंबर भी याद नहीं रहता था।

Stories of failure in hindi

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर बुक जे. के. रोलिंग द्वारा लिखी गई थी। यह पुस्तक बहुत ज्यादा प्रशिद्ध हुई थी। शुरूआती समय में यह पुस्तक पब्लिशर्स द्वारा 12 बार रिजेक्ट की गई थी।

Famous failure stories in hindi

अक्षय कुमार

Failure Stories in Hindi

बॉलीवुड में खिलाडी कुमार के नाम से जाने वाले अक्षय कुमार की जिन्दगी भी बहुत ज्यादा संघर्ष भरी हुई थी। अक्षय कुमार ने होटल में बर्तन साफ करने और वेटर के रूप में काम किया है।

इसके अलावा जब वो शेफ का काम करते थे तब रात को उनको किचन के फर्श पर सोना पड़ता था।

Great failure stories in hindi

रजनीकांत

Failure Stories in Hindi

रजनीकांत को साउथ में भगवान की तरह पूजा जाता है। रजनीकांत एक्टर बनने से पहले बस कंडक्टर का काम करते थे।

इसके अलावा रजनीकांत ने कुली का काम भी किया है लेकिन रजनीकांत ने कभी हिम्मत नही हारी और आज उनकी एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

संघर्ष से सफलता की कहानी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

Nawazuddin Siddiqui

इनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण इन्होने चोकिदारी का काम किया है. शायद ही कोई ऐसा काम हो जो इन्होने नही किया हो.

इनके शुरूआती दिन बहुत ही ज्यादा संघर्ष भरे थे लेकिन इनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. और अपनी मेहनत के दम पर आज इनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है.

दोस्तों

इस पोस्ट का निष्कर्ष यह है की ऐसे बहुत से लोग है जिन्होने अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत संघर्ष किया है.

आपका जीवन उस चीज के लिए नही है जो आप अभी तक नही कर सके, यह उस बारे में है जो आप अभी भी कर सकते है. इसलिए इन्तजार करो लेकिन कभी हार मत मानो क्योंकि चमत्कार प्रत्येक दिन होता है.

आपको यह पोस्ट Failure Stories in Hindi कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताये और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे.

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें

जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें

सकारात्मक सोच की शक्ति कैसे प्राप्त करें

Best failure stories in hindi Motivational story in hindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Article50+ हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य – Amazing Fact in Hindi
Next Article जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल स्टेशन में क्या अंतर होता है ? जरूर जाने
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

सफलता का सही मतलब क्या होता है | Meaning of Success in Hindi

January 16, 2023

गिद्धों की प्रेरणात्मक कहानी – Best Inspiration Story in Hindi

July 27, 2021

अगर आपको सफल होना है तो इन बातों को फॉलो करें – Inspiration thoughts in Hindi

September 20, 2020
Add A Comment
Most Popular

Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort

Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs

Choosing the Right Savings Account for Your Financial Goals

Guide to Diastasis Recti Treatment in Singapore

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

Why ASRS Climate Reporting Is the New Standard for Australian Business

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

By VikramMarch 31, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.