Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • Transform Your Kitchen with a Stylish Vessel Faucet for a Fresh New Look
  • The AI Work Shift You Can’t Ignore
  • Practical Strategies to Enhance the Well-Being of Older Adults
  • 7 Applicant Tracking Systems Revolutionizing Recruitment This Year
  • Exploring the Impact of US Health Group on the Nation’s Healthcare System
  • Seven Ways Boxing Balances Your Mind and Soul
  • Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort
  • Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs
Think dearThink dear
You are at:Home»Amazing Fact»7 Wonders of the world in hindi – दुनिया के सात अजूबे कौन कौन से है ?
Amazing Fact

7 Wonders of the world in hindi – दुनिया के सात अजूबे कौन कौन से है ?

By VikramApril 16, 20208 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
7 Wonders of the world in hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

आज की इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के सात अजूबों के बारे में बताने जा रहे है। आप लोगों ने दुनिया के अजूबों के बारे में जरूर सुना होगा

माना जाता है की लगभग 2200 साल पहले विश्व के 7 अजूबों की सूची बनाई थी लेकिन बाद में ये बनाये गए अजूबे नष्ट हो गये थे।

अतः बाद में कई महान शोधकर्ताओं और इंजीनियर ने नये अजूबे चुनने के बारे में सोचा और विश्व के नए अजूबों की एक सूची बनाई लेकिन वैश्विक स्तर पर इन चुने हुए अजूबों को सहमति नही मिली।

इसके बाद एक अलग तरीके से इन सात अजूबों को चुनने की प्रकिया का चुनाव हुआ।

दुनिया के सात अजूबों का चुनाव कैसे हुआ

वर्ष 1999 में इन सात अजूबों को चुनने के लिए सबसे पहले एक फाउंडेशन बनाया गया। फिर इस फाउंडेशन ने एक साइट बनाकर इसमें विश्व की लगभग 200 धरोहरों की एक लिस्ट बनाई।

फिर एक जनता पोल शुरू किया। जिसमें लगभग 100 मिलियन लोगों ने अपने फोन के द्वारा वोट किया।

यह जनता वोटिंग काफी दिनों तक चली और वर्ष 2007 में इसका परिणाम आया। जिनमे वर्तमान के सात अजूबों का चुनाव हुआ। इस प्रकार इन सात अजूबों का चुनाव हुआ था जो कि विश्व के लोगों द्वारा चुने गए थे।

दुनिया के सात अजूबे – 7 Wonders of the world in hindi

यहां पर नीचे बताये गये दुनिया के सात अजूबे है जिनका हम एक एक करके विस्तार से जानेंगे। तो चलिये जानते है 7 Wonders of the world in hindi.


1.चीन की दीवार
2.ताजमहल
3.पेट्रा
4.क्राइस्ट द रिडीमर
5.कोलोसियम
6.माचू पिच्चू
7.चिचेन इत्जा

सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड

Duniya ke Saat Ajoobe, Duniya ke Saat Ajuba Images, Duniya ke Saat Ajuba name, Duniya ke Saat Ajuba ki Photo, Saat Ajube Wallpaper,

चीन की दीवार (The Great Wall of China)

china 746576 1280


यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी मानव के द्वारा बनाई हुई दीवार है। यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लंबी और 35 फुट ऊंची है और इसकी चौड़ाई इतनी ज्यादा है कि इसमें 10 से 15 लोग आसानी से चल सकते है।

चीन की दीवार इतनी ऊंची और विशाल है कि इसको वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से भी देखा है। इस दीवार का निर्माण 7 वीं शताब्दी से लेकर 16 वीं शताब्दी तक हुआ था।

यह दीवार चीन के शासकों ने अपने राज्य की रक्षा के लिए अनेक हिस्सो में बनवाई थी। जिसको बाद में धीरे धीरे जोड़ दिया गया जो कि अब किलेनुमा आकृति की तरह दिखाई देती है।

इस दीवार के निर्माण में लगभग 20 से 30 लाख लोगों ने जीवनभर काम किया था। इस दीवार को बनाने में मिट्टी, पत्थर, लकड़ी, ईंट और अन्य प्रकार के मटेरियल का उपयोग किया गया था।

यह दीवार चीन देश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक फैली हुई है। इस दीवार को इतनी मजबूत और विशाल होने के कारण ही इसे The Great Wall of China कहा गया है।

दुनिया के सात अजूबों के नाम और फोटो

ताजमहल (Taj Mahal)

7 Wonders of the world in hindi


ताजमहल भारत के आगरा शहर में बना हुआ है इसको मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।

इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ था और लगभग 15 वर्ष में इसका निर्माण पूरा हुआ था।

ताजमहल के निर्माण के बाद शाहजहाँ ने सभी मजदूरों के हाथ कटवा दिये थे जिससे वो लोग ऐसा दूसरा न बना सके।

ताजमहल पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बना हुआ है। इसके चारों ओर बगीचा बना हुआ है और सामने पानी की बारी है। इसके जैसी सुंदर कलाकृति विश्व मे कहीं ओर नही है।

इसकी सुंदरता को देखने के लिए लोग देश विदेश से आते है। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है।

ताजमहल इमारत की संरचना की खास बात यह है कि पूरी तरह से सममितीय है। वर्ष 1983 में ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

विश्व के सात नये आश्चर्य

पेट्रा (Petra)

20200416 182511

पेट्रा एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक शहर है जो कि जॉर्डन के म’आन प्रान्त में स्थित है।

यह शहर चट्टानों को काटकर बनाई गई इमारतों और पानी की नालीनुमा प्रणाली के लिए जाना जाता है।

कहा जाता है कि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसापूर्व के आसपास शुरू हुआ था। आज के समय मे यह बहुत मशहूर और शानदार पर्यटन स्थान है।

पेट्रा को रोस सिटी भी कहा जाता है। यह पर्यटन स्थल होर नामक पहाड पर बना हुआ है और कई सारे पहाड़ो से घिरे हुये द्रोणी में स्थित है।

इस पर्यटन स्थल को यूनेस्को द्वारा एक विश्व धरोहर होने का दर्जा प्राप्त है।

Wonders of the World in Hindi

क्राइस्ट द रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)

7 Wonders of the world in hindi

क्राइस्ट द रिडीमर, ईशा मसीह की एक प्रतिमा है जो कि ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थापित है। यह प्रतिमा 130 फीट ऊंची और 98 फीट चौड़ी है और इसका वजन लगभग 635 टन है।

यह प्रतिमा अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। यह प्रतिमा तिजुका फॉरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित है। इस पर्वत की चोटी से सारा शहर दिखाई देता है।

ईसाई धर्म के प्रतीक के रूप में यह प्रतिमा रियो और ब्राजील की बहुत बड़ी पहचान है। इस प्रतिमा का निर्माण 1922 में शुरू हुआ था और 1931 में समाप्त हुआ था। यह प्रतिमा कंक्रीट और पत्थर से बनी हुई है।

इस प्रतिमा को ब्राजील के इंजीनियर सिल्वा कोस्टा ने डिज़ाइन किया था और फ्रांस के मूर्तिकार लैंडोव्स्की द्वारा तैयार किया गया था।

पक्षियों को इस पर बैठने से रोकने के लिए इस प्रतिमा के ऊपर छोटी छोटी किले लगाई गई है।

ये भी पढ़े,

जाने 50 मजेदार रोचक तथ्यों के बारे में

दुनिया के सात अजूबे फोटो सहित

कोलोसियम (Colosseum)

7 Wonders of the world in hindi

यह एक विशाल स्टेडियम है जो कि रोम के इटली शहर में बना हुआ है। यह रोम का बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। इसका निर्माण कार्य 72 AD से शुरू होकर 80 AD में समाप्त हुआ था।

इसकी आकृति विशाल ओवल शेप की तरह है और यह रेत और कंक्रीट से बनाई गई है। यह स्टेडियम इतना विशाल है कि इसमें 50 हजार से 80 हजार तक लोग बैठ सकते है।

इस स्टेडियम में प्राचीन काल मे जानवरों की लड़ाई, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि हुआ करते थे।

यह दुनिया की बहुत प्राचीन वास्तुकलाओं में से एक है। लेकिन प्राकर्तिक आपदाओं और भूकंप आदि से यह थोड़ा बहुत नष्ट हो चुका है। लेकिन आज भी इसकी विशालता वैसी है जैसी पहले थी।

इसके जैसी आकृति बनाने की कोशिश बहुत सारे इंजीनियरों द्वारा की गई थी लेकिन यह एक पहेली है जिसको आज तक कोई भी नही सुलझा पाया।

इस कोलोसियम स्टेडियम को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत के रूप में किया गया है। यह स्टेडियम अपने विशाल आकार के कारण दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

सात अजूबों के फोटो

माचू पिच्चू (Machu Picchu)

7 Wonders of the world in hindi

माचू पिच्चू एक बहुत ऊंची चोटी पर स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जो कि दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2430 मीटर है।

इतनी ऊंचाई पर यह शहर कैसे बना यह बात सोचने वाली है। इसी कारण से यह स्थल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।

माना जाता है कि 1430 ई. के आसपास राजा पचाकुती ने इसका निर्माण करवाया था लेकिन बाद में स्पेन ने इस जगह पर विजय प्राप्त की थी।

इसके बाद ये लोग इस जगह को ऐसे ही छोड़कर चले गये थे और बाद में यह जगह धीरे धीरे गुमनाम हो गई थी।

इसके बाद 1911 में एक अमेरिकी इतिहासकार हिरम बिंघम ने इसकी खोज की थी।

तब से यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया। इस स्थान को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला हुआ है।

Wonders of the World in Hindi

चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)

7 Wonders of the world in hindi

यह एक बहुत पुराना और दुनियाभर में प्रशिद्ध मयान मंदिर है जो कि मैक्सिको में स्थित है। इसका निर्माण 600 ईसा पूर्व में हुआ था। यह मंदिर लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस मंदिर की आकृति एक पिरामिड की तरह है जो कि पत्थरों से बना हुआ है और इसकी ऊंचाई 79 फिट है। इसके चारों ओर ऊपर जाने के लिए सीढियां बनाई गई है।

प्रेत्यक तरफ 91 सीढियां है मतलब चारो ओर 365 सीढ़ियां है जो कि एक साल के 365 दिन का प्रतीक है। 365 वें दिन के लिए ऊपर एक चबूतरा बना हुआ है।

यह माया का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की जनसंख्या बहुत अधिक है। चिचेन इट्ज़ा सबसे पुराने पुरातात्विक स्थलों में से एक है।

इस पोस्ट में हमने आपको दुनिया के सात अजूबों 7 wonders of the world in hindi के बारे में बताया है। आशा करते है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

यह पोस्ट 7 wonders of the world in hindi आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।धन्यवाद 🙏

Duniya ke saat ajoobe Seven wonders of the world दुनिया के सात अजूबे
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है ? जरूर जाने इसके सात कारण
Next Article Motivational Story in Hindi for Success | सफलता की एक रोचक कहानी
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

प्यार के बारे में मजेदर रोचक तथ्य – True Love Facts in Hindi

January 3, 2025

इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts about Internet in Hindi

June 1, 2022

Psychology Facts in Hindi | मनोवैज्ञानिक रोचक तथ्य

May 21, 2022
Add A Comment
Most Popular

Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort

Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs

Choosing the Right Savings Account for Your Financial Goals

Guide to Diastasis Recti Treatment in Singapore

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

Why ASRS Climate Reporting Is the New Standard for Australian Business

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

By VikramMarch 31, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.