Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • Transform Your Kitchen with a Stylish Vessel Faucet for a Fresh New Look
  • The AI Work Shift You Can’t Ignore
  • Practical Strategies to Enhance the Well-Being of Older Adults
  • 7 Applicant Tracking Systems Revolutionizing Recruitment This Year
  • Exploring the Impact of US Health Group on the Nation’s Healthcare System
  • Seven Ways Boxing Balances Your Mind and Soul
  • Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort
  • Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs
Think dearThink dear
You are at:Home»Biography»मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar Biography in Hindi
Biography

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar Biography in Hindi

By VikramDecember 17, 20215 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Manushi Chhillar Biography in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, इन्होंने वर्ष 2017 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में Miss World का ताज हासिल करके देश का नाम रोशन किया था।

मानुषी छिल्लर ने वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब भी जीता था। मानुषी छिल्लर भारत देश की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठवी भारतीय महिला है।

मानुषी छिल्लर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत देश का नाम पूरे संसार में रोशन किया है।

आइए पढ़ते है आज की इस पोस्ट में Manushi Chhillar Biography in Hindi के बारे में, इस पोस्ट में आप मानुषी छिल्लर के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Manushi Chhillar Biography in Hindi | मानुषी छिल्लर की जीवनी

Manushi Chhillar Biography in Hindi मानुषी छिल्लर की जीवनी

मानुषी छिल्लर, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज चौहान में मुख्य नायिका का किरदार निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही है।

इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयुक्ता का किरदार निभा रही है। वहीं पृथ्वीराज चौहान का किरदार सुपर स्टार अक्षय कुमार निभा रहे है।

मानुषी छिल्लर का जन्म और प्रारम्भिक शिक्षा

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम डॉ. मित्र बासु छिल्लर है जो कि DRDO में एक वैज्ञानिक है।

इनकी मां का नाम नीलम छिल्लर है जो कि ‘इंस्टीटूट ऑफ ह्यूमन बेहेवियर एंड अलाइड साइंस’ में न्यूरोकेमिस्ट्री विभाग में Associate Professor and Department Head के पद पर कार्यरत है।

मानुषी छिल्लर के अलावा इनके परिवार में इनका एक भाई भी है जिसका नाम दलमित्र छिल्लर है और बहन का नाम देवांगना छिल्लर है।

मानुषी छिल्लर ने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की है जहां मानुषी 12th कक्षा में English विषय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके CBSE टॉपर बनी थी।

इसके बाद मानुषी ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट को पहले प्रयास में ही पास करके सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल है।

मानुषी छिल्लर का कैरियर

मानुषी छिल्लर का कैरियर

मानुषी छिल्लर को स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग करने का शौक था। इसी शौक के चलते मानुषी ने वर्ष 2017 फेमिना मिस इंडिया हरियाणा जीत कर बेहतरीन शूरूआत की थी।

इसके बाद मानुषी ने इसी साल चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और भारत की छठी भारतीय महिला मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में कामयाब हुई।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई, इसलिए वह कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में दिखाई दी थी।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर को फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर आने लगे, जिसके चलते मानुषी छिल्लर को एक बड़े बजट फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री का किरदार मिला।

मानुषी छिल्लर के शौक

मानुषी छिल्लर किताबें पढ़ने और कविताएं लिखने की बहुत बड़ी शौकीन है, साथ ही मानुषी सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती है।

मानुषी छिल्लर एक मॉडल होने के साथ साथ कुचिपुड़ी नृत्य की प्रशिक्षित डांसर भी है और उनको अभिनय करना, गीत गाना और Drawing बनाना बहुत अच्छा लगता है।

बात करें उनके पसंदीदा अभिनेता की तो आमिर खान उनके फेवरेट हीरो है, वहीं पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है।

मानुषी की पसंदीदा फिल्म आमिर खान की दंगल है और उनके हिसाब से ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे Sexiest जीवित व्यक्ति है।

मानुषी ने सामाजिक कार्यों के दौरान देश की सभी महिलाओं को मासिक चक्र के दौरान सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है।

Read Also 👇

  • पृथ्वीराज चौहान का जीवन परिचय
  • अवनी लेखरा का जीवन परिचय
  • नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय
  • बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी
  • रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  • विराट कोहली का जीवन परिचय
  • महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
  • कपिल देव का जीवन परिचय
  • सचिन तेंडुलकर का जीवन परिचय

मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया सवाल

मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया सवाल

प्रश्न – World में किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए और क्यों ?

उत्तर – मानुषी ने अपने जवाब से सारे संसार को अचंभित कर दिया, उन्होने कहा कि में अपनी माँ के सबसे ज्यादा करीब रही हूँ, मुझे लगता है सबसे ज्यादा सम्मान माँ को ही मिलना चाहिए, लेकिन अगर वेतन की बात करें तो इसे में Cash से नही बल्कि उनको मिलने वाले सम्मान और प्यार से जोड़ती हूँ।

मेरी माँ ही मेरे लिए Inspiration रही है. मुझे लगता है दुनिया की सभी मातायें अपने बच्चों के लिए बहुत त्याग करती है, इसलिए अगर किसी भी प्रोफेशन को अधिकतम वेतन, प्यार और सम्मान मिलना हो तो वो माँ होनी चाहिए।

मानुषी छिल्लर के बारे में रोचक बातें

वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर भारत में सर्च ट्रेंड में शीर्ष स्थान पर थी।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी को एनीमिया मुक्त हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है।

मानुषी छिल्लर ने ग्रामीण एरिया में एक हॉस्पिटल बनाने का फैसला लिया है, जिसमें गरीबों के लिए फ्री में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

मानुषी की अंग्रेजी काफी अच्छी है, 12वीं क्लास में मानुषी अंग्रेजी में ऑल इंडिया CBSE टॉपर रह चुकी है।

मानुषी छिल्लर ने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए वो पीरियड्स के दौरान स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जागरूक करती है।

मानुषी छिल्लर का पसंदीदा राजनेता नरेंद्र मोदी जी है और पसंदीदा मॉडल रीता फारिया है।

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Manushi Chhillar Biography in Hindi के बारे में बताया है। हमें उम्मीद है कि आपको यह मानुषी छिल्लर की जीवनी अच्छी लगी हो।

आपको यह Manushi Chhillar Biography in Hindi कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

धन्यवाद 🙏

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपृथ्वीराज चौहान का जीवन परिचय | Biography of Prithviraj Chauhan in Hindi
Next Article जानवरों के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts About Animals in Hindi
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी – Dr B R Ambedkar Biography in Hindi

January 2, 2025

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

July 13, 2022

पृथ्वीराज चौहान का जीवन परिचय | Biography of Prithviraj Chauhan in Hindi

November 24, 2021
Add A Comment
Most Popular

Practical Approaches to Alleviating Neck Pain and Ensuring Long-Term Comfort

Best Image to PDF Converters of 2026: Top Tools for Converting PNG Files Into PDFs

Choosing the Right Savings Account for Your Financial Goals

Guide to Diastasis Recti Treatment in Singapore

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

Why ASRS Climate Reporting Is the New Standard for Australian Business

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

Digital Marketing and Telegram’s Expansion of Brand Communication

By VikramMarch 31, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.